एनएसटी अवॉर्ड से सम्मानित हुईं एमपी की 30 खेल हस्तियां

रूबिना, अमन, पुनीत, श्रेया, मुमताज आदि ने माना आभार खेलपथ संवाद भोपाल। पैरालंपियन रूबिना फ्रांसिस, श्रेया अग्रवाल, शिवानी पवार, बुसरा खान, अमन सिंह बिस्ट, माघवेंद्र शर्मा, दीपक सिंह नरवरिया सहित 30 खेल हस्तियां सोमवार को भोपाल के मानस भवन में 26वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में मुमताज खान को लाइफटाइम तो वरिष्ठ खेल पत्रकार चरणपाल सिंह सोबती को खेल पत्रकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में.......

यूपी में हैं सुविधाएं तो प्रियंका जैसी बेटियां बाहर क्यों खेलें?

लम्बी दूरी की दौड़ों में वाराणसी की इस बेटी का नहीं है जवाब खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी तथा खेल निदेशक राम प्रकाश सिंह की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, यही वजह है कि यहां के खिलाड़ी न केवल दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं बल्कि वहीं से खेलने को भी मजबूर हैं। उत्तर .......

अंतिम चार में पहुंची मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी टीम

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के सातवें दिन मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चैम्पियन.......

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी क्वार्टर फाइनल में

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप ओडिशा नवल टाटा, राउंडग्लास पंजाब और एसजीपीसी अकादमी भी अंतिम आठ में खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के छठे दिन मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लीग मैचों के अंतिम दिन ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंट.......

मध्य प्रदेश की महिला तीरंदाजों ने जीता स्वर्ण पदक

40वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की महिला खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के रिकर्व टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के चैम्पियनशिप में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक हो गए हैं। चैम्पियनशिप का आयोजन जमेशदपुर में किया गया है। अकादमी की तीरंदाज मौसम सिंह, विताशा ठाकुर, सोनिया ठाकुर औ.......

कानपुर की उप निदेशक खेल का अंदाज निराला

2012 में मथुरा जिलाधिकारी ने मुद्रिका पाठक को सिखाया था सबक प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निलम्बन की हुई थी संस्तुति खेलपथ संवाद कानपुर। कानपुर में पदस्थ उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक मनमौजी या यूं कहें फक्कड़ स्वभाव हैं। जो सोच लेती हैं उसे ही करती हैं। वह अपनी पर हों तो जिला प्रशासन की भी परवाह नहीं करतीं। पिछले महीने कानपुर में उनके खिलाफ कुछ खेल संगठनों तथा खिलाड़ियों ने उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी की थी। बाद में मुद्रिका पाठक ने अपने.......

विद्यासागर स्कूल में बनेगी युवराज सिंह की अकादमी

युवराज की देश में चल रही हैं 17 अकादमी  खेलपथ संवाद फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की यूवी कैन के साथ करार किया है। इसके तहत युवराज सिंह के मार्गदर्शन में घरौंडा स्थित विद्यालय में क्रिकेट अकादमी संचालित की जाएगी। युवराज सिंह अकादमी में रणजी ट्राफी स्तर तक खेले खिलाड़ियों को बतौर कोच नियुक्त करेंगे। वह खुद भी समय-समय पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। दीपक यादव.......

तीरंदाज मुस्कान किरार ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

40वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप, जमशेदपुर तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जमशेदपुर में खेली गई प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार ने 150 में से 150 अंक हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड की .......

नवल टाटा हॉकी अकादमी, नामधारी इलेवन, चीमा हॉकी अकादमी जीते

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के तीसरे दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, नामधारी इलेवन, चीमा हॉकी अकादमी, वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी और माता साहिब कौर हॉकी अकादमी लुधियाना ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। चैम्पियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साई सेंटर ग्.......

छठीं राष्ट्रीय जीत-कुन-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का जलवा

तालकटोरा स्टेडियम में झटके 18 पदक, अब थाईलैंड में बढ़ाएंगे देश का मान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई छठीं जीत-कुन-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीते। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश 18 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टीम के कोऑर्डिनेटर शैलेश कुमार ने खेलपथ को दी। इस प्रतियोगिता में उत्तर.......